पॉलिसी प्रपोज़ल्स फॉर इण्डिया डॉट कॉम

पॉलिसी प्रपोज़ल्स फॉर इण्डिया डॉट कॉम एक निरंतर विकासशील शोध-परक उद्यम है जो भारत के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों और सरकार तथा उद्योग जगत मे हर स्तर पर कार्यरत नीति-निर्धारकों तक पहुँचने का उद्देश्य रखता है। ये वेबसाइट मुख्यतः देश के समक्ष उपस्थित कठिनतम चुनौतियों की तरफ ध्यान केंद्रित करती है और साथ-साथ ऐसे ठोस नीतिगत सुझाव प्रदान करने का प्रयास करती हैं जो इसके लक्षित पाठकों को उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहायक सिद्ध हो। इस वेबसाइट पर लोक-प्रशासन, सामरिक-मामलों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विज्ञान ऐवं प्रौद्योगिकी जैसे विस्तृत विषयों पर लेख संकलित किये गये है।

हमारा परिचय

 

पॉलिसीप्रपोज़ल्सफॉरइण्डियाडॉटकॉम समूह के संपादकीय प्रमुख अनुभव श्रीवास्तव हैं. इन्होने अग्रणी मीडिया संगठनो जैसे द टाइम्स ऑफ इण्डिया, द पायनीयर और साकाल समूह द्वारा प्रकाशित पत्रिका इण्डिया ऐंड ग्लोबल अफेयर्स में कार्य किया है. इनके द्वारा द पायनीयर समाचार-पत्र मे प्रकाशित की गयी खबर 'हू ओन्स दिस वीआईपी फ्लीट' ने दिल्ली में भू-माफिया, राजनेताओं और नौकरशाहों के बीच चल रही सांठ -गांठ का परदा-फ़ाश कर दिया. राजनीति, अर्थव्यवस्था और लोक-प्रशासन इनके पसंदीदा विषय हैं.

हमारे मानद सलाहकार -

श्री ए0 एन0 शुक्ल  – आप भारतीय रेलवे, जो पूरे विश्व में एक ही प्रबंधन के तहत का सबसे बड़ा वाणिज्यिक नियोक्ता और दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, के शीर्षस्त निकाय - रेलवे बोर्ड - के भूतपूर्व अध्यक्ष है. आपने महाप्रबंधक, मध्य रेलवे और सचिव, रेलवे बोर्ड सहित अनेकों महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य किया गया है. आपने राईट्स लिमिटेड के महा-प्रबंधक एवं अनुसंधान अधिकल्प और मानक संगठन के कार्यकारी निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएँ दी हैं.

ले0 जन0 राज कादयान, परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, विशिष्ट सेवा पदक (सेवानिवृत्त) - आप भारतीय सेना के भूतपूर्व उप-प्रमुख हैं और वर्तमान में इण्डियन एक्स-सर्विसमैन मूव्मेंट के अध्यक्ष एवं . में दिल्ली आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलो की आयोजन समिति में अतिरिक्त महानिदेशक (समारोह) के पद पर कार्य कर रहे हैं. आप राजपूताना राइफल्स ऑफिसर्स रेजिमेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष भी है. विभिन्न प्रकाशनो में सामरिक मामलों पर आप के कई लेख प्रकाशित हो चुके हैं और आपने एक पुस्तक 'द लाइज़ डाट विन: आर्मी प्रमोशन्स' भी लिखी है

प्रोफेसर पी0 एस0 बिसेन - आप जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के भूतपूर्व उप-कुलपति हैं. आपने एक विशेषज्ञ और सलाहकार के रूप में अनेको प्रतिष्ठित सरकारी संस्थाओं जैसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय, संघ लोक सेवा आयोग, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएँ प्रदान की हैं. आपको यूरोपीय आर्थिक आयोग द्वारा उनकी प्रतिष्ठित पोस्ट-डोक्टोरल फेलोशिप 'मेरी कयूरी' से सम्मानित किया गया है. आपने टी बी, एच आई वी और एड्स, कैंसर और फिलारिआसिस जैसी बीमारियों पर महत्वपूर्ण शोध कार्य किया है.   

श्री अशोक कुमार - आप 'हाकी के जादूगर' के नाम से सुप्रसिद्ध मेजर ध्यान चन्द के सुपुत्र हैं और आपने हाकी टीम के सदस्य के रूप में 1972 और 1976 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. भारतीय हाकी में आपके अहम् योगदान और आपकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए आपको भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. आपको 1975 के हाकी विश्व कप के निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ विजयी गोल करने के लिए विशेष रूप से याद किया जाता है.

श्री डी0 पी0 शर्मा - आपने भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, मद्रास (Indian Institute of Technology, Madras) से प्रोद्योगिकी स्नातक (बी0 टेक0) और भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, कानपुर (Indian Institute of Technology, Kanpur) से पर्यावरण इंजीनियरी में विशेषज्ञता के साथ प्रोद्योगिकी निष्णात (एम0 टेक0) की उपाधि प्राप्त की. आप भारत और विदेशो में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर कार्य करने के पश्चात उत्तर प्रदेश जल निगम, जो प्रदेश में जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी का सबसे बड़ा उपक्रम है, के मुख्य-अभियंता के पद से अवकाश ग्रहण किया. आपको सिविल इंजीनियरी से सम्बंधित परियोजनाओं के अनुश्रवण हेतु प्रतिनियुक्ति पर केन्या भेजा गया था. आप पर्यावरणीय मसलों और जल संसाधनों के प्रबंधन जैसे विषयों के विशेषज्ञ हैं.

श्री हर्ष अग्रवाल - आपने संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाये जा रहे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यू0 एन0 डी0 पी0) के अंतर्गत पोलैंड में सहस्राब्दी विकास लक्ष्य (Millennium Development Goals) के दूत की भूमिका में कार्य किया है तथा संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यू0 एन0 एफ0 पी0 ऐ0) द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम 'उन्नति फीचर्स' में कार्य किया है. आप सन 2001 में स्थापित रैगिंग विरोधी संगठन क्योर (CURE -
www.noragging.com) के सह-संस्थापक हैं. आपको मानव संसाधन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा उच्च-शिक्षण संस्थाओं में रैगिंग के विरुद्ध नीति निर्धारण हेतु सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गए. आपने कई अंतर्राष्ट्रीय संगठनो जैसे पेटा (People for the Ethical Treatment of Animals), हयूमन डिग्निटी एंड ह्यूमिलिएशन स्टदीज़ नेटवर्क (HDHS) एवं 'प्रयास' के लिए कार्य किया है. आपसे harsh.agarwal@noragging.com पर संपर्क किया जा सकता है 

श्री मोहित गर्ग - आपने भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान, मुंबई (Indian Institute of Technology, Bombay) से प्रॊद्यॊगिकी स्नात‌क‍ डुअल‌ उपाधि (एम0 टेक0 + बी0 टेक0) प्राप्त की जहाँ आपको संस्थान द्वारा क्रमश: स्वर्ण एवं रजत पदक प्रदान किया गया. प्रोद्योगिकी और सामाजिक विकास के बीच समन्वय आपका प्रमुख पसंदीदा विषय है. पर्यावरण, मानवाधिकार और गरीबी-उन्मूलन सम्बन्धी गतिविधियाँ भी आपको व्यस्त रखती हैं. आप रैगिंग के विरुद्ध सन 2001 में स्थापित भारत के सबसे पुराने गैर-सरकारी संगठन क्योर (CURE -
www.noragging.com) के सह-संस्थापक हैं. आपका व्यक्तिगत होम-पेज www.mohrahit.in पर है.  

श्री प्रवीण कुमार सिंह - आपने भारत सरकार द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत चलाये जा रहे राष्ट्रीय साक्षरता मिशन में कार्य किया है और गैर-सरकारी संस्था 'सन्मार्ग' सोशल एंड एनवायरनमेंटल असोसिएशन के माध्यम से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया है. आप श्री श्री रविशंकर द्वारा संचालित कार्यक्रम 'आर्ट ऑफ़ लिविंग' के भी सदस्य हैं. ग्रामीण विकास और जन स्वास्थ्य आपके पसंदीदा विषय हैं.

1