पॉलिसी प्रपोज़ल्स फॉर इण्डिया डॉट कॉम

पॉलिसी प्रपोज़ल्स फॉर इण्डिया डॉट कॉम एक निरंतर विकासशील शोध-परक उद्यम है जो भारत के शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, पत्रकारों और सरकार तथा उद्योग जगत मे हर स्तर पर कार्यरत नीति-निर्धारकों तक पहुँचने का उद्देश्य रखता है। ये वेबसाइट मुख्यतः देश के समक्ष उपस्थित कठिनतम चुनौतियों की तरफ ध्यान केंद्रित करती है और साथ-साथ ऐसे ठोस नीतिगत सुझाव प्रदान करने का प्रयास करती हैं जो इसके लक्षित पाठकों को उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों में सहायक सिद्ध हो। इस वेबसाइट पर लोक-प्रशासन, सामरिक-मामलों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और विज्ञान ऐवं प्रौद्योगिकी जैसे विस्तृत विषयों पर लेख संकलित किये गये है।

"अगले दस वर्षो में हमारे पास गरीबी और गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों की प्रकृति में बाज़ार पर आधारित और निजी क्षेत्र उनमुख समाधानों के माध्यम से एक बड़े स्तर तक मूलभूत परिवर्तन करने का एक मौका है। "
Posted On : 2010-02-19 more